खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कॉलेज का नामकरण खड्ड गांव के महान सपूत प्रख्यात समाज सेवी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहन लाल दत्त के नाम पर करने की घोषणा की

Nov 8, 2024 - 20:36
Nov 8, 2024 - 20:55
 0  40
खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    08-11-2024

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कॉलेज का नामकरण खड्ड गांव के महान सपूत प्रख्यात समाज सेवी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहन लाल दत्त के नाम पर करने की घोषणा की। 60 के दशक में गगरेट-चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक रहे स्व. मोहन लाल दत्त का समाज जीवन में योगदान आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित है। 

उपमुख्यमंत्री ने खड्ड गांव के महान सपूत के प्रति क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और सम्मान को रेखांकित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया और कॉलेज के नामकरण के साथ उनकी याद को शाश्वत बनाने की बात कही। स्व. श्री दत्त साल 1962 में गगरेट के विधायक रहे थे, उस समय गगरेट-चिंतपूर्णी एक ही विधानसभा क्षेत्र था तथा यह क्षेत्र होशियारपुर के तहत आता था।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने खड्ड कॉलेज में अगले अकादमिक सत्र से साईंस, फिजिकल एजुकेशन और सगींत की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड एक ग्रामीण परिवेश को कॉलेज है। ऐसे में यहां मांग के अनुरूप शैक्षणिक स्ट्रीम आरंभ की जाएंगी। वर्तमान में यहां आर्ट्स और कॉमर्स संकाय संचालित किए जा रहे हैं। 

कॉलेज में ढांचागत विकास के साथ सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां 8 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। बता दें, उप मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा  है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव की फुटबॉल खेल और आलू की बंपर पैदावार के लिए पहचान है। उन्होंने इस बात की प्रसन्नता जताई कि गांव की बच्चियां फुटबाल खेल में देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं। यह सबकेे लिए एक प्रेरणा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि खड्ड क्षेत्र में आलू की बंपर पैदावार होती है। इस क्षेत्र के साथ साथ पूरे ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम से किसानों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। 

उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुरूप आगे कदम उठाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का क्रान्तिकारी दौर देख रहा है। क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। शिक्षण संस्थानों में खेल मैदानों के सुधार और विकास कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने तो हरोली में मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने के संस्थान उपलब्ध नही थे। लेकिन लगातार प्रयासों से जहां हरोली में आज 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं, एक केंद्रीय स्कूल है, वहीं उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने को 3 डिग्री कॉलेज़ हैं। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 2 आईटीआई खोली गई हैं। 

हरोली में ट्रिपल आईटी ने देश में नाम बनाया है। इसके साथ ही हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और देश के मानचित्र में बढ़ेड़ा का बड़ा नाम उभरकर आया है। यह सहकारी क्षेत्र में चलने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज है।

इस अवसर पर  राजकीय डिग्री कॉलेज  खड्ड के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार शर्मा  ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का  आभार  व्यक्त करते हुए  शाल व टोपी पहना कर सम्मानित  किया। उन्होंने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow