हिमाचल में भाजपा का नया इतिहास लिखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मजठाई में प्रदेश कार्यालय का किया शिलान्यास

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया

Dec 13, 2025 - 13:39
Dec 13, 2025 - 13:58
 0  15
हिमाचल में भाजपा का नया इतिहास लिखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मजठाई में प्रदेश कार्यालय का किया शिलान्यास
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

भव्य पूजन, भूमि निरीक्षण और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   13-12-2025

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया तथा तत्पश्चात शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया।

नड्डा द्वारा कलश स्थापना किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, भक्ति और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने हिमाचल भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow