सीएम सुक्खू ने शिमला से पुलिस विभाग के 18 अत्याधुनिक एंटी चिट्टा एवं पैट्रोल वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय शिमला से पुलिस विभाग के 18 अत्याधुनिक एंटी चिट्टा एवं पैट्रोल वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती

Jan 9, 2026 - 16:11
Jan 9, 2026 - 16:13
 0  13
सीएम सुक्खू ने शिमला से पुलिस विभाग के 18 अत्याधुनिक एंटी चिट्टा एवं पैट्रोल वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-01-2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय शिमला से पुलिस विभाग के 18 अत्याधुनिक एंटी चिट्टा एवं पैट्रोल वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत पुलिस बल को नवीनतम तकनीक, संसाधनों और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। 

इन वाहनों में 12 एंटी चिट्टा वाहन, चार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग वाहन तथा बचाव अभियान के लिए दो एंबुलेंस शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

सरकार पुलिस विभाग को स्मार्ट उपकरणों, आधुनिक वाहनों, डिजिटल निगरानी प्रणाली और उन्नत संचार साधनों से सशक्त बना रही है, ताकि अपराध पर त्वरित नियंत्रण और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नए एंटी चिट्टा वाहन न केवल नशा तस्करी की रोकथाम में सहायक होंगे, बल्कि गश्त, निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को भी बढ़ाएंगे। 

इन वाहनों में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे पुलिस की कार्यकुशलता और पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य तकनीक सक्षम, उत्तरदायी और जन हितैषी पुलिस व्यवस्था स्थापित करना है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से पुलिस आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण और संसाधनों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है और पुलिस बल को मजबूत करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने नशे के बड़े-बड़े नेटवर्क तोड़े हैं, करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं और कई तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। 

एनडीपीएस एक्ट और पीआईटी एनडीपीएस जैसे कड़े कानूनों के तहत सरकार ने सिर्फ गिरफ्तारियां ही नहीं कीं बल्कि नशे के पूरे इको-सिस्टम पर सीधा, गहरा और निर्णायक प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस बल के मनोबल और कॅरियर प्रगति पर विशेष ध्यान दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow