केंद्र सरकार ने यूरोपियन यूनियन के सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी 50 से घटाकर की 20 प्रतिशत,बागवानों की बढ़ी चिंता : कुलदीप सिंह राठौर

हिमाचल के सेब बागवानों को मोदी सरकार ने एक और झटका दिया है। केंद्र ने यूरोपियन यूनियन के सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी 50 से घटाकर 20 प्रतिशत की है। इससे बागवानों की चिंता बढ़ गई

Jan 29, 2026 - 16:25
Jan 29, 2026 - 16:25
 0  1
केंद्र सरकार ने यूरोपियन यूनियन के सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी 50 से घटाकर की 20 प्रतिशत,बागवानों की बढ़ी चिंता : कुलदीप सिंह राठौर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-01-2026

हिमाचल के सेब बागवानों को मोदी सरकार ने एक और झटका दिया है। केंद्र ने यूरोपियन यूनियन के सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी 50 से घटाकर 20 प्रतिशत की है। इससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले मोदी सरकार न्यूजीलैंड के सेब पर 25 प्रतिशत ड्यूटी कर चुकी है। इन फैसलों से हिमाचल का 5,500 करोड़ रुपये का सेब आर्थिकी संकट में आ गई है। 

प्रधानमंत्री बनने से पहले 2014 में नरेंद्र मोदी ने सुजानपुर रैली में विदेशी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी 100 फीसदी करने का वादा किया था लेकिन हुआ इसके उलट है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने यूरोपीयन देशों के साथ फलों विशेषतौर पर सेब आयात पर शुल्क घटाकर 20 प्रतिशत करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के सेब बागवानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने न्यूजीलैंड के साथ भी आयात शुल्क कम किया है और अब यूरोपीय देशों के साथ भी आयात शुल्क कम करना विशेष तौर पर हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों जिसकी आर्थिकी फलों, सेब पर अधिकतर हो, उसे अपने राजनीतिक लाभ के लिए ध्वस्त करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow