राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल, कुफरी से परवाणू या कसौली भेजे जा सकते हरियाणा के विधायक,सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में हरियाणा कांग्रेस के विधायक अभी भी एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच इन विधायकों को यहां ठहराया गया है। रिजॉर्ट के बाहर हिमाचल पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 15-03-2026
शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में हरियाणा कांग्रेस के विधायक अभी भी एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच इन विधायकों को यहां ठहराया गया है। रिजॉर्ट के बाहर हिमाचल पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान भी रविवार को रिजॉर्ट पहुंचे और हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
रिजॉर्ट के अंदर ठहरे विधायक शिमला की खूबसूरत वादियों के बीच टहलते हुए भी नजर आए। हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। रिजॉर्ट परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने की स्थिति को देखते हुए दोपहर बाद इन विधायकों को शिमला से चंडीगढ़ के नजदीक स्थित परवाणू या कसौली स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन और पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
What's Your Reaction?



