वेतन में वृद्धि न होने पर भड़के सैहब सोसायटी के कर्मी, नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-05-2025 राजधानी शिमला में घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेतन में वृद्धि न करने पर सैहब सुसाईटी के कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले शनिवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया

May 10, 2025 - 16:17
May 10, 2025 - 16:37
 0  28
वेतन में वृद्धि न होने पर भड़के सैहब सोसायटी के कर्मी, नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-05-2025

राजधानी शिमला में घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेतन में वृद्धि न करने पर सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले शनिवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और काम ठप कर कर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।

सीटू प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि नगर निगम के सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को नगर निगम लगातार प्रताड़ित कर रहा है। इन कर्मचारियों को हर साल वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि होती है लेकिन नगर निगम ने इस बार उनके वेतन में कोई भी वृद्धि नहीं की। 

जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है और इसको लेकर कई बार नगर निगम कमिश्नर के पास भी गए लेकिन कमिश्नर द्वारा कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया है जिसके चलते आज यहां पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन यदि नगर निगम वेतन में वृद्धि नहीं करता है तो आने वाले समय में शहर में सफाई व्यवस्था ठप्प कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow