राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में हिमाचल के लिए 73 परियोजनाओं की स्वीकृति  

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक यानी नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश के लिए 73 परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिसमें 713 करोड़ की राशि शामिल

Oct 16, 2025 - 13:29
Oct 16, 2025 - 13:45
 0  44
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में हिमाचल के लिए 73 परियोजनाओं की स्वीकृति  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     16-10-2025

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक यानी नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश के लिए 73 परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिसमें 713 करोड़ की राशि शामिल है। नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत दो प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा की, जिनकी कुल राशि 311 करोड़ है। इनमें शामिल हैं। 

इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग इन्फास्ट्रक्चर नाबार्ड 11 जिलों में 53 इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग प्वाइंट्स के निर्माण के लिए 111 करोड़ का वित्त पोषण कर रहा है, जिसमें कांगड़ा जिला में 11 चार्जिंग प्वाइंट्स के लिए 26.57 करोड़ आबंटित किए गए हैं। 

स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र ढगवार धर्मशाला कांगड़ा में एक अत्याधुनिक, स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए अतिरिक्त 200 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इस संयंत्र की प्रारंभिक क्षमता 1.5 एलएलपीडी (विस्तार योग्य तीन एलएलपीडी तक) होगी, जिससे क्षेत्र के डेयरी क्षेत्र में वृद्धि होगी, और स्थानीय रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा।

कांगड़ा और चंबा जिलों में ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के उद्देश्य से नाबार्ड की प्रमुख योजना, ग्रामीण आधारभूत विकास निधि (आरआईडीएफ) पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को धर्मशाला में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आरआईडीएफ के तहत प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। 

इसमें हिमाचल प्रदेश के नाबार्ड, जल शक्ति विभाग और हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता नाबार्ड हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला के मुख्य महाप्रबंधक डा. विवेक पठानिया ने की। इसका संचालन नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow