जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार एवं गोला-बारूद किया बरामद 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया

Aug 8, 2025 - 16:39
Aug 8, 2025 - 16:52
 0  57
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार एवं गोला-बारूद किया बरामद 

न्यूज़ एजेंसी - श्रीनगर    08-08-2025

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर उन्होंने उत्तरी कश्मीर के तंगमर्ग के गोगलदारा-दानवास वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। 

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने उस स्थान से एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, नौ राउंड गोला-बारूद, एक हथगोला और चिकित्सा सामग्री बरामद की है। तंगमर्ग पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />