योगी सरकार की राह पर चले धामी , सरकार ने बदले दिए 15 स्थानों के नाम , औरंगजेब पुर बना शिवाजी नगर तो मियांवाला हुआ रामजीवाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 15 स्थानों के नाम में बदल दिए हैं। हरिद्वार जिले में स्थित औरंगजेब पुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है। इसी तरह गाजीवाली को आर्य नगर कर दिया गया है। 

Apr 3, 2025 - 20:09
Apr 3, 2025 - 20:41
 0  64
योगी सरकार की राह पर चले धामी , सरकार ने बदले दिए 15 स्थानों के नाम , औरंगजेब पुर बना शिवाजी नगर तो मियांवाला हुआ रामजीवाल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  03-04-2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 15 स्थानों के नाम में बदल दिए हैं। हरिद्वार जिले में स्थित औरंगजेब पुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है। इसी तरह गाजीवाली को आर्य नगर कर दिया गया है। 
नाम बदलने को लेकर उत्तराखंड सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

हरिद्वार में 8 स्थाने के बदले गए नाम

-भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया।
-बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर किया गया।
-चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर किया गया।
-नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट कर दिया गया।
-खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर किया गया।
-खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर कर दिया गया।
-खानपुर का नाम अब कृष्णपुर हो गया।
-अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया गया है।


देहरादून में बदले 4 स्थान के नाम  

- देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला कर दिया गया।
- विकासनगर ब्लॉक का पीरवाला का नाम केसरी नगर हो गया।
- चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर किया गया।
- सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है।
- नैनीताल में 2 स्थान के नाम बदले गए
- नवाची रोड का नाम अटल मार्ग किया गया है।
- पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग हुआ है।

उधम सिंह नगर में 1 स्थान का नाम बदला
- यहां नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पूरी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow