तिरंगा सम्मान यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सोलन पहुंचे बिंदल , भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया के साथ मंथन

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक यहां संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाली ‘तिरंगा सम्मान यात्रा’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की , जबकि प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Jun 1, 2025 - 18:53
Jun 1, 2025 - 19:06
 0  40
तिरंगा सम्मान यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सोलन पहुंचे बिंदल , भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया के साथ मंथन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  01-06-2025

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक यहां संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाली ‘तिरंगा सम्मान यात्रा’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की , जबकि प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
बैठक में यात्रा को सफल बनाने हेतु कार्य विभाजन किया गया और किसे कहां क्या जिम्मेदारी निभानी है, यह तय किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिन्दल ने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक होगी तथा युवा वर्ग को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के लिए प्रेरित करेगी। 
चेतन बरागटा ने सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रा के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के सोशल मीडिया संयोजक, सह-संयोजक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow