कल से शुरू होगी बी. फार्मेसी की और एम. फार्मेसी की की काउंसलिंग , कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा चयन 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रैंस टैस्ट के आधार पर बीटैक (डायरैक्ट एंट्री) के पहले चरण की काऊंसलिंग के तीसरे दिन सामान्य श्रेणी, बेटी है अनमोल, ऑल इंडिया कोटा के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग हुई। इसमें 212 अभ्यर्थियों को मैरिट के आधार पर सीटें आबंटित की गईं

Aug 1, 2025 - 20:11
Aug 1, 2025 - 20:27
 0  45
कल से शुरू होगी बी. फार्मेसी की और एम. फार्मेसी की की काउंसलिंग , कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा चयन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  01-08-2025
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रैंस टैस्ट के आधार पर बीटैक (डायरैक्ट एंट्री) के पहले चरण की काऊंसलिंग के तीसरे दिन सामान्य श्रेणी, बेटी है अनमोल, ऑल इंडिया कोटा के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग हुई। इसमें 212 अभ्यर्थियों को मैरिट के आधार पर सीटें आबंटित की गईं। 
जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई , उन्हें 4 अगस्त तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, बी. फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की दूसरे चरण की काउंसलिंग 2 अगस्त से शुरू होगी। दो अगस्त को एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर एससी, एसटी व ओबीसी मुख्य श्रेणी और उप श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
चार अगस्त को सामान्य श्रेणी, ऑल इंडिया कोटा, ईडब्ल्यूएस, बेटी है अनमोल आदि श्रेणी के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है। इसके अलावा 2 अगस्त को ही एम. फार्मेसी के पहले चरण की काउंसलिंग प्रस्तावित है। एम. फार्मेसी की सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एक ही दिन होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow