बच्चों की किडनैपिंग के बाद हरकत में आया बीसीएस स्कूल , बच्चों की आउटिंग के नियमों को किया जाएगा सख्त 

बीसीएस स्कूल से तीन छात्रों की किडनैपिंग के बाद अब स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया है। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और स्कूल प्रबंधन ने आज शिमला में संयुक्त पत्रकार वार्ता की जिसमें स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के स्कूल से बाहर के भेजने के सुरक्षा मानकों व अन्य प्रोटोकॉल में सुधार और पुनर्विचार किए जाने की बात कही है ताकि भविष्य में फिर से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके

Aug 11, 2025 - 18:53
Aug 11, 2025 - 19:05
 0  51
बच्चों की किडनैपिंग के बाद हरकत में आया बीसीएस स्कूल , बच्चों की आउटिंग के नियमों को किया जाएगा सख्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  11-08-2025
बीसीएस स्कूल से तीन छात्रों की किडनैपिंग के बाद अब स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया है। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और स्कूल प्रबंधन ने आज शिमला में संयुक्त पत्रकार वार्ता की जिसमें स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के स्कूल से बाहर के भेजने के सुरक्षा मानकों व अन्य प्रोटोकॉल में सुधार और पुनर्विचार किए जाने की बात कही है ताकि भविष्य में फिर से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। 
बीसीएस स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि इस घटना कर बाद प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि बच्चों को स्कूल से बाहर शहर में या दूसरे शहर में भेजने के लिए नियमों को सख्त किया जाएगा और बच्चों को बिना निगरानी के बाहर नहीं भेजा जाएगा। हालांकि शिमला सुरक्षित जगह है लेकिन इस घटना कर बाद स्कूल प्रबंधन अपने प्रोटोकॉल को और सख्त करेगा। इस मौके पर बीसीएस स्कूल के पूर्व छात्र और विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि वह भी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं और बच्चों को स्कूल से बाहर घूमने के लिए ग्रुप में भेजा जाता है। 
छठी कक्षा से ऊपर के बच्चों को ग्रुप में भेजा जाता है उनके साथ कोई अध्यापक या अन्य व्यक्ति को नहीं भेजा जाता है लेकिन अब इस घटना के बाद नियमों में बदलाव करना होगा और इसको लेकर स्कूल प्रबंधन ने मीटिंग पर नियमों मर बदलाव का फैसला लिया है ताकि भविष्य में फिर से ऐसी कोई घटना न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />