अवैध खनन और स्टोन क्रेशर के विरोध में ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन , समाधान ना हुआ तो उग्र होगा आंदोलन

विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर व फूलपुर के ग्रामीणों ने आज स्टोन क्रशर समेत गिरी नदी में हो रहे अवैध खनन के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां बीती बरसात मैं गिरी नदी में हो रहे है। अवैध खनन के चलते उनके गांव बांगरण में भारी नुकसान पहुंचा है। रिहायशी मकान ध्वस्त हो गए और पेयजल सिंचाई स योजनाएं बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं

Sep 29, 2025 - 19:13
Sep 29, 2025 - 19:47
 0  23
अवैध खनन और स्टोन क्रेशर के विरोध में ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन , समाधान ना हुआ तो उग्र होगा आंदोलन

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  29-09-2025
विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर व फूलपुर के ग्रामीणों ने आज स्टोन क्रशर समेत गिरी नदी में हो रहे अवैध खनन के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां बीती बरसात मैं गिरी नदी में हो रहे है। अवैध खनन के चलते उनके गांव बांगरण में भारी नुकसान पहुंचा है। रिहायशी मकान ध्वस्त हो गए और पेयजल सिंचाई स योजनाएं बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 
मीडिया से बात करते हुए श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान चौहान ने बताया की पंचायत शिवपुर व फूलपुर के ग्राम बांगरण में बीती बरसात भारी तबाही हुई है। ग्रामीणों के रिहायशी मकान गिरी नदी में समा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया की यहां चल रहे स्टोन क्रशर नियमानुसार कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा अवैध खनन भी जोरों पर है जिसके चलते गिरी नदी में बाढ़ आई और ग्राम बांगरण में भारी तबाही हुई। 
लोगों के यह मकान ध्वस्त हो गए। आज लोग सड़कों पर हैं पेयजल सिंचाई योजनाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। इन सभी समस्याओं से आज एसडीएम को अवगत करवाया गया है और जल्द सामाधन की गुहार लगाई गई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow