पुलिस शिक्षण संस्थानों में बच्चों को दें यातायात नियमों की जानकारी , सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले , सांसद 

संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज नाहन के बचत भवन में सांसद लोकसभा शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़कों की शीध्र मुरम्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थान पर स्पीड़ ब्रेकर तथा वहां साइन बोर्ड भी स्थापित किए जाए

Sep 12, 2025 - 19:06
Sep 12, 2025 - 19:33
 0  29
पुलिस शिक्षण संस्थानों में बच्चों को दें यातायात नियमों की जानकारी , सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले , सांसद 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-09-2025
संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज नाहन के बचत भवन में सांसद लोकसभा शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़कों की शीध्र मुरम्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थान पर स्पीड़ ब्रेकर तथा वहां साइन बोर्ड भी स्थापित किए जाए। 
उन्होंने पुलिस तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को नशे का सेवन करके वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने के बारे में भी जागरूक करें ताकि जानमाल की हानि न हो। सांसद ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में बिना नंबर के वाहनों की विशेष निगरानी रखें तथा उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाई अमल में लाएं। 
उन्होंने कहा कि जिला में वर्ष 2024-25 में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी 2 करोड़ 53 लाख रुपये जबकि इस वर्ष अभी तक 1 करोड़ 73 लाख रुपये के चालान किए गए है। उन्होंने जिला में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन करने को कहा। उन्होंने बताया कि जिला में वर्ष 2023 में 207 सड़क दुर्घटनाओं में 78 मौतें और 285 घायल हुए तथा 2024 में 186 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 84 की मृत्यु तथा 235 घायल हुए जबकि इस वर्ष इन आंकड़ों में कमी आई है जोकि अगस्त, 2025 तक 128 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 45 की मृत्यु तथा 162 घायल हुए है। 
क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी सोना चौहान ने बैठक में क्रमवार मद प्रस्तुत किए। बैठक में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक योगेश रोल्टा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुंडीर, जिला में कार्यरत सभी एसडीएम, अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, क्षेत्रिय प्रबंधक पथ परिवहन निगम राम दयाल, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली, अध्यक्ष सड़क सुरक्षा क्लब नरेंद्र तोमर तथा जिला के विभिन्न ट्रास्पोट ऑपरेटरस भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />