मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग , ऐतिहासिक छिब्बर बिशु मेला के समापन पर बोले ,पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह

तीन दिवसीय ऐतिहासिक जन्दायिक छिब्बर बिशु मेला का समापन गदेवग में सोमवार को किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला आयोजन समिति ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आज आधुनिकता के इस दौर में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है

Jul 7, 2025 - 20:22
Jul 7, 2025 - 20:38
 0  26
मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग , ऐतिहासिक छिब्बर बिशु मेला के समापन पर बोले ,पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-07-2025

तीन दिवसीय ऐतिहासिक जन्दायिक छिब्बर बिशु मेला का समापन गदेवग में सोमवार को किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला आयोजन समिति ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आज आधुनिकता के इस दौर में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है। इंटरनेट ने लोगों को कई सूचनाएं एक जगह मुहैया करने का काम किया है। लेकिन आज के परिवेश में विलुप्त हो रही हमारी संस्कृति में कई रीति रिवाज अनोखी पहचान रखते है। नई पीढ़ी को इन रीति रिवाजों से अवगत करवाना हम सब का फर्ज है। 
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बनी में विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहायता मुहैया करवा रही है। पिछले दो वर्षों में 50 लाख 70 हजार रुपए इस पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके है। फागू से बगना, बनी से पडोला और एनएच-5 से रियोग टीर और थरमाटी से थाना ज़ुब्बड़ तक की चारों सड़कों की एफआरए करवाई जा चुकी है। इसके अलावा थरमटी से बतलाड़ और बनी से थरमटी मार्ग की एफआरए अभी लंबित है। बनी से पडोला तक सड़क निर्माण के लिए  20 लाख रुपये  का टेंडर लगाया जा चुका है। फागू से धरेच तक सड़क निर्माण कार्य नाबार्ड में मंजूर हो चुका है। इसके अतिरिक्त, बनी पंचायत घर के लिए 10 लाख जारी किए जा चुके है। 
इसके साथ अगले वर्ष तक कुरपन खड्ड के माध्यम से पानी की आपूर्ति फागू तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्षद कुलदीप ठाकुर, अंकुश वर्मा, पार्षद विनय शर्मा, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान सीमा देवी, उप प्रधान केदार, अध्यक्ष मेला कमेटी लायक राम वर्मा, प्रधान मेला कमेटी प्रेम वर्मा, उप प्रधान श्याम वर्मा, प्रधान दिनेश जगटा, उप प्रधान वीरेंद्र, टी. आर. भोक्टा, दौलत राम वर्मा, किसान कांग्रेस कुसुम्पटी अध्यक्ष राज कमल शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र परमानंद, प्रकाश, कमल, नरेश सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow