उद्योग में मजदूर को मौत पर गुस्साए लोगों ने एनएच पर लगाया जाम , दवा फैक्ट्री में लिफ्ट की चपेट में आने से कामगार की मौत 

पांवटा साहिब हाईवे पर शंभू वाला के समीप फार्मा कंपनी में लिफ्ट गिरने से एक 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद यहां कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कामगारों और स्थानीय लोगों ने अपना रोष प्रकट किया है और विरोध स्वरूप NH 07 को भी कुछ समय के लिए जाम किया। 

Apr 18, 2026 - 19:54
Apr 18, 2026 - 20:10
 0  7
उद्योग में मजदूर को मौत पर गुस्साए लोगों ने एनएच पर लगाया जाम , दवा फैक्ट्री में लिफ्ट की चपेट में आने से कामगार की मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-04-2026
पांवटा साहिब हाईवे पर शंभू वाला के समीप फार्मा कंपनी में लिफ्ट गिरने से एक 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद यहां कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कामगारों और स्थानीय लोगों ने अपना रोष प्रकट किया है और विरोध स्वरूप NH 07 को भी कुछ समय के लिए जाम किया। 
कंपनी के आश्वासन के बाद लोगों द्वारा जाम को खोला गया। कंपनी में काम कर रहे कामगारों ने बताया कि कंपनी में लगी लिफ्ट पिछले लंबे समय से खराब चल रही थी और प्रबंधन को भी इस बारे में पूरी जानकारी थी मगर लिफ्ट को ठीक नहीं करवाया जा रहा था उन्होंने बताया कि लिफ्ट पर सामान चढ़ाते समय लिफ्ट गिर गई और इसी दौरान 29 वर्षीय युवक की चपेट में आ गया। कामगारों ने आरोप लगाया कि हादसा घटित होने के बाद भी कंपनी प्रबंधन गंभीर नजर नहीं आया और खुद कामगारों ने लिफ्ट की चपेट में आए मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। 
कामगारों का आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर यहां दवा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है और मजदूरों का शोषण हो रहा है। कामगारों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। उधर इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow