सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन चिपकाने वालों पर होगी कार्रवाई , तीन दिनों में विज्ञापन नहीं हटाए तो होगी कार्रवाई : ईओ 

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा विज्ञापन और पोस्टर चिपकाए गए हैं जिसके कारण शहर की सुंदरता को दाग लग रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है और इन लोगों को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि शहर में जगह-जगह लगाए गए अवैध पोस्टरों को हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। 

Apr 18, 2026 - 19:46
Apr 18, 2026 - 20:06
 0  22
सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन चिपकाने वालों पर होगी कार्रवाई , तीन दिनों में विज्ञापन नहीं हटाए तो होगी कार्रवाई : ईओ 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-04-2026
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा विज्ञापन और पोस्टर चिपकाए गए हैं जिसके कारण शहर की सुंदरता को दाग लग रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है और इन लोगों को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि शहर में जगह-जगह लगाए गए अवैध पोस्टरों को हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। 
अगर तय समय के भीतर इन्हें नहीं हटाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नगर परिषद द्वारा चिन्हित विज्ञापन स्थलों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। अनुमति मिलने के बाद ही निर्धारित स्थानों पर विज्ञापन लगाए जा सकेंगे। नगर परिषद ने यह भी साफ किया है कि अब शहर में विज्ञापन लगाने के लिए तय किए गए स्थानों पर ही अनुमति दी जाएगी। 
इसके लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाने से न सिर्फ नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि शहर की सुंदरता भी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने यह सख्त कदम उठाने जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow