महिला आरक्षण बिल पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा , महिला कांग्रेस पीएम को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड : जैनब चंदेल

महिला आरक्षण बिल को लेकर हिमाचल महिला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिला आरक्षण के नाम पर देश की महिलाओं को गुमराह कर रही है। इसके विरोध में महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजकर 543 लोकसभा सीटों के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग करेगा

Apr 25, 2026 - 19:54
Apr 25, 2026 - 20:32
 0  27
महिला आरक्षण बिल पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा , महिला कांग्रेस पीएम को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड : जैनब चंदेल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-04-2026

महिला आरक्षण बिल को लेकर हिमाचल महिला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिला आरक्षण के नाम पर देश की महिलाओं को गुमराह कर रही है। इसके विरोध में महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजकर 543 लोकसभा सीटों के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग करेगा। 
शिमला में पत्रकार वार्ता में हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल पास तो कर दिया , लेकिन उसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लटका दिया। यह महिलाओं के साथ धोखा है। अगर केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा महिला हितैषी है तो मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के आधार पर ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण तुरंत दिया जाए। जनगणना और परिसीमन के नाम पर बिल को 2029 या उसके बाद तक टाला जा रहा है। अगर सरकार की नीयत साफ है तो इसी लोकसभा चुनाव से महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए।
जैनब चंदेल ने बीजेपी की नीयत पर सीधा सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब महिलाओं को हक देने की बारी आई तो बिल को ठंडे बस्ते में डाल दिया। यह सिर्फ चुनावी जुमला था। बीजेपी नहीं चाहती कि संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़े। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। पंचायती राज में 33 फीसदी आरक्षण कांग्रेस ने महिलाओं को दिया जो अब 50 फीसदी कर दिया गया है।
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow