प्रदेश में ओबीसी वर्ग 25 सीटों पर तय करता हैं हार जीत , विधानसभा चुनाव 2027 में ओबीसी मोर्चा निभाएगा निर्णायक भूमिका

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी मोर्चा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। प्रदेश में भाजपा ओबीसी मोर्चा पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटा है और प्रत्येक बूथ पर ओबीसी मोर्चा से लोगों को जोड़ा जा रहा है

Jan 1, 2026 - 19:12
Jan 1, 2026 - 19:45
 0  19
प्रदेश में ओबीसी वर्ग 25 सीटों पर तय करता हैं हार जीत , विधानसभा चुनाव 2027 में ओबीसी मोर्चा निभाएगा निर्णायक भूमिका
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  01-01-2026

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी मोर्चा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। प्रदेश में भाजपा ओबीसी मोर्चा पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटा है और प्रत्येक बूथ पर ओबीसी मोर्चा से लोगों को जोड़ा जा रहा है। 

सुभाष चौधरी पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुभाष चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 25 सीटों पर ओबीसी वर्ग हार जीत तय करता है। ऐसे में विधानसभा चुनाव 2027 में ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को इन सीटों पर मजबूती देगा। 

जिसके लिए प्रदेश में ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं को संगठित करने और अन्य लोगों को भाजपा ओबीसी मोर्चा से जोड़ने के लिए घर-घर जा रहे है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow