यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 11-10-2026
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। ठाकुर बुधवार को स्वर्गीय मनकोटिया के तियारा स्थित निवास पर पहुंचे और शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। सैन्य सेवा से लेकर सामाजिक और राजनीतिक जीवन तक उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, संगठनात्मक जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा , पूर्व विधायक संजय चौधरी , पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया , भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा , मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु , वरिंदर चौधरी , ओम प्रकाश चौधरी , घनश्याम शर्मा , सुकृत सागर , कमल शर्मा , रवि दत्त शर्मा , अरुण कौशल , वरिंदर शर्मा , अभिषेक इंदौरिया , सतिंदर गौतम , देवेंद्र कोहली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।