133 बस्तियों को मिलेगी सुचारू पेयजल आपूर्ति , सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है सुनिश्चित : मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा ज़िला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत 21 करोड़ 12 लाख  धनराशि वाली दो महत्वपूर्ण  विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं  उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री ने ज़िला चंबा के अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र डलहौजी के बनीखेत कस्बे में 6 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत  वाले बनीखेत नाला के बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया

Aug 13, 2025 - 19:46
Aug 13, 2025 - 20:08
 0  27
133 बस्तियों को मिलेगी सुचारू पेयजल आपूर्ति , सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है सुनिश्चित : मुकेश अग्निहोत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  13-08-2025
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा ज़िला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत 21 करोड़ 12 लाख  धनराशि वाली दो महत्वपूर्ण  विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं  उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री ने ज़िला चंबा के अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र डलहौजी के बनीखेत कस्बे में 6 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत  वाले बनीखेत नाला के बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके पश्चात प्रसिद्ध शक्ति स्थल माता भलेई मंदिर परिसर में 15 करोड़ 66 लाख रुपयों की धन राशि से नव निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में  लोगों से संवाद करते हुए कहा  कि राज्य सरकार  बुनियादी सुविधाओं की पहुंच एवं विस्तार को प्रदेश के सभी सुदूर क्षेत्रों तक सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पेयजल-सिंचाई, मल निकासी तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तौर पर पूरा किया जा रहा है। 
मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के सूखा प्रभावित ग्राम पंचायत  ब्रंगाल, भलेई, वांगल, ओहरा, सिमणी और कंगेड के लिए निर्मित उठाऊ पेयजल योजना  के अब कार्यशील होने से 30 गांवों की लगभग 133 ग्रामीण बस्तियों को प्रतिदिन 13 लाख लीटर स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने ये भी कहा कि बनीखेत नाला में बाढ़  नियंत्रण कार्यों के लिए लगभग 815  मीटर आईसीसी चैनल का निर्माण किया जाएगा साथ में स्टोन फिलिंग स्लिप्स हटाना तथा अन्य संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे। जिससे नगर पंचायत बनीखेत तथा ग्राम पंचायत ढलोग के लोगों की 13 करोड़ की संपत्ति सुरक्षित होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने भुरू नाग मंदिर प्रबंधन समिति की मांग पर  मंदिर सराय भवन निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि देने की भी घोषणा की। 
उप मुख्यमंत्री ने भद्रकाली भलेई माता मंदिर में वरिष्ठ नागरिक-श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लिफ्ट या रोपवे निर्माण की संभावनाएं भी तलाशने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। इससे पहले उन्होंने भुरू नाग मंदिर  बनीखेत तथा भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की भी कामना की। विधायक  डीएस ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी  कमल ठाकुर, यशवंत खन्ना, धर्म सिंह पठानिया, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग, एसडीएम अनिल भारद्वाज, चंद्रवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, राजेश मोगरा सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे। 
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बनीखेत में आयोजित पत्रकार वार्ता  में कहा कि डलहौजी में जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय खोलने के लिए मामला विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन  क्षेत्र डलहौजी में लोगों को  पेयजल की सुचारू सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पेयजल योजना का अधिकांश कार्य संपूर्ण कर लिया गया है और इस वर्ष दिसंबर माह तक योजना का लोकार्पण किया जाएगा। बस स्टैंड डलहौजी के मामले पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि बनीखेत कस्बे के लिए मल निकासी योजना की विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रेषित कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow