100 साल पहले शिमला में पैदा हुए परिजनों के नगर निगम ने जारी किये जन्म प्रमाणपत्र ,  इंग्लैंड से आए दंपती ने किया हासिल 

ब्रिटिश हुकूमत में ग्रीष्मकालीन राजधानी रही शिमला कई ऐतिहासिक पहलुओं को समेटे हुए। नगर निगम शिमला के पास ब्रिटिश काल का सैकड़ों साल पुराना रिकॉर्ड आज भी मौजूद है। इंग्लैंड से लोग अभी भी नगर निगम के पास यह रिकॉर्ड हासिल करने आते रहते हैं। इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर काउंटी से आए एक दंपती ने शुक्रवार को नगर निगम शिमला की स्वास्थ्य शाखा से अपने परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किए

Nov 8, 2025 - 12:17
Nov 8, 2025 - 12:23
 0  56
100 साल पहले शिमला में पैदा हुए परिजनों के नगर निगम ने जारी किये जन्म प्रमाणपत्र ,  इंग्लैंड से आए दंपती ने किया हासिल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-11-2025

ब्रिटिश हुकूमत में ग्रीष्मकालीन राजधानी रही शिमला कई ऐतिहासिक पहलुओं को समेटे हुए। नगर निगम शिमला के पास ब्रिटिश काल का सैकड़ों साल पुराना रिकॉर्ड आज भी मौजूद है। इंग्लैंड से लोग अभी भी नगर निगम के पास यह रिकॉर्ड हासिल करने आते रहते हैं। इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर काउंटी से आए एक दंपती ने शुक्रवार को नगर निगम शिमला की स्वास्थ्य शाखा से अपने परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किए। 
जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के निवासी जॉर्ज लुक और जार्ज मैथ्यू इंग्राम लुक शिमला घूमने आए हैं। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके करीबी परिचितों का जन्म शिमला में हुआ है। ऐसे में दोनों नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा पहुंचे और बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन दिया। जार्ज लुक ने बताया कि उनके परिचित इयान कॉलिन स्टुअर्ट नारमंड का जन्म 18 फरवरी 1928 को शिमला में हुआ था। 
वहीं जार्ज मैथ्यू इंग्राम लुक ने बताया कि उनकी परिचित मैरी एवीलिन का जन्म 6 मई 1920 को हुआ था। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने दोनों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए । नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉ. चेतन चौहान ने बताया कि इंग्लैंड से आए दंपति को उनके परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा दिए हैं। नगर निगम के पास ब्रिटिश शासनकाल से लेकर साल 2015 तक का जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड है। इनमें 1870 से 1947 तक शिमला में रहे अंग्रेजों का रिकॉर्ड भी शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow