हमीरपुर के बड़सर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अध्यक्षता
हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2026 को हमीरपुर के बड़सर में आयोजित किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। सरकार ने सभी संबंधित उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 08-08-2026

कहां-कौन करेगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चंबा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्वास्थ्य एवं मंत्री कर्नल डॉण् धनी राम शांडिल सोलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांगड़ा स्थित धर्मशाला में आयोजित होने वाले समारोह में अध्यक्षता करेंगे।
What's Your Reaction?