बहराल स्कूल में सनफार्मा कम्युनिटी हेल्थकेयर सोसाइटी ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवसीय पर किया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पांवटा साहिब स्थित सन फार्मा कम्युनिटी हेल्थ केयर सोसाइटी ने 31 मई 2025 को राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया और तंबाकू और उसके उत्पादों पर ब्राइट प्रोडक्ट्स डार्क इंटेंशन थीम पर स्लोगन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को 26 पुरस्कार दिए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 के वरुण ने प्रथम , कक्षा 8 की निशा ने द्वितीय और कक्षा 8 की मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

May 31, 2025 - 19:23
May 31, 2025 - 19:55
 0  42
बहराल स्कूल में सनफार्मा कम्युनिटी हेल्थकेयर सोसाइटी ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवसीय पर किया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  31-05-2025

पांवटा साहिब स्थित सन फार्मा कम्युनिटी हेल्थ केयर सोसाइटी ने 31 मई 2025 को राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया और तंबाकू और उसके उत्पादों पर ब्राइट प्रोडक्ट्स डार्क इंटेंशन थीम पर स्लोगन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को 26 पुरस्कार दिए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 के वरुण ने प्रथम , कक्षा 8 की निशा ने द्वितीय और कक्षा 8 की मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 के सागर ने प्रथम स्थान , कक्षा 10 के सावन ने द्वितीय और कक्षा 9 की राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 8 की जीविका ने प्रथम स्थान , कक्षा 8 के अंश ने द्वितीय स्थान और कक्षा 6 के अंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग की वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अमन पांडे ने प्रथम स्थान , कक्षा 9 की आसमां ने द्वितीय स्थान और कक्षा 10 की महक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्व तंबाकू दिवस के इस वर्ष के थीम उज्जवल पदार्थ गलत इरादे पर लक्ष्मण , यश , अंशुमन , अमन पांडे , सुखमन कौर , अनुष्का और नैमिष ने मनमोहक एकांकी भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी सन फार्मा डॉ. नीना सबलोक ने अपनी नर्स निशा और आशा की टीम के साथ शरीर पर तंबाकू के प्रभाव पर एक व्याख्यान दिया।

उन्होंने इसकी रोकथाम के बारे में भी बताया। बीड़ी, सिगरेट, खैनी, पान, हुक्का आदि जैसे किसी भी रूप में तंबाकू का उपयोग न करने का परामर्श दिया। इस कार्यक्रम का सुन्दर संचालन मनवीर कौर ने किया। मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने सभी सन फार्मा की सामुदायिक हेल्थ केयर टीम के सदस्यों , शिक्षकों  का धन्यवाद किया और छात्रों से किसी भी रूप में तंबाकू के पूर्ण उपयोग को रोकने के लिए ग्रामीणों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कहा। इस अवसर पर डॉ नीना सबलोक, निशा देवी, आशा देवी, अनिल, नरेंद्र कौर,मनवीर कौर, मीनाक्षी राजपूत, राकेश कुमार, सुरेंद्र कौर, शशि कुमारी, सुदेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, मंजूरा बेगम उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow