दसवीं की परीक्षा में छाये दुग्गलस करियर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के छात्र , 15 विद्यार्थियों ने प्राप्त किये 90 प्रतिशत से अधिक अंक

दुग्गलस करियर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट है। स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के छात्र अनिरुद्ध शर्मा ने जहां 677/700 में से 97 प्रतिशत  प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अवनि कपूर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया

May 16, 2025 - 18:27
May 16, 2025 - 18:38
 0  31
दसवीं की परीक्षा में छाये दुग्गलस करियर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के छात्र , 15 विद्यार्थियों ने प्राप्त किये 90 प्रतिशत से अधिक अंक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  16-05-2025

दुग्गलस करियर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट है। स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के छात्र अनिरुद्ध शर्मा ने जहां 677/700 में से 97 प्रतिशत  प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अवनि कपूर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। 
इसके अतिरिक्त दीपिका ने 95.1 प्रतिशत , प्रतिज्ञा ने 94.4 प्रतिशत  , अमन शर्मा ने 94.5 प्रतिशत  , अनंत शर्मा ने 94.5 प्रतिशत जतिन ने 94.5 प्रतिशत , शिवांश ने 95.1 प्रतिशत  , अवंतिका शर्मा ने 91.1 प्रतिशत  , भुवनेश्वरी ने 91.1 प्रतिशत , अखिलेश ने 93.5 प्रतिशत , अंश राणा ने 91.7 प्रतिशत , तनुज ने 90.2 प्रतिशत , काव्यांश ने 90.2 प्रतिशत  , हर्षित ने 90 प्रतिशत  अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कौशल ने बच्चों को बधाई देते हुए बताया कि इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्र ने लगातार परिश्रम किया और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow