स्वयं सहायता समूह की मार्फ़त आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं , भाजपा महिला मोर्चा ने रेणुका में मनाया जिला स्तरीय महिला दिवस

सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रेणुका में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने की , जबकि विधायक पांवटा सुखराम चौधरी , विधायक पच्छाद रीना कश्यप , पूर्व विधायक बलदेव तोमर , बलदेव भंडारी , जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता , पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता सहित जिला के सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Mar 9, 2025 - 16:35
Mar 9, 2025 - 17:04
 0  38
स्वयं सहायता समूह की मार्फ़त आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं , भाजपा महिला मोर्चा ने रेणुका में मनाया जिला स्तरीय महिला दिवस
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका  09-03-2025

सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रेणुका में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने की , जबकि विधायक पांवटा सुखराम चौधरी , विधायक पच्छाद रीना कश्यप , पूर्व विधायक बलदेव तोमर , बलदेव भंडारी , जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता , पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता सहित जिला के सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा कन्याल ने जिला के सभी शीर्ष नेतृत्व व महिलाओं का भारी संख्या में यहां पहुंचने पर आभार जताया। जिला के सभी भाजपा पदाधिकारी ने महिला शक्ति का उल्लेख किया। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। 
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण में प्रधानमंत्री ने एक अनूठा काम किया है। केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं बना रही है। भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने के लिए वादा किया था, लेकिन अब वह इससे पीछे हट रही है। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow