भाषण प्रतियोगिता में डीएवी नाहन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ,  हितैषी संस्था में करवाई स्पर्धा 

हितैषी (सोशल सर्विस सोसायटी) नाहन ने अपने 35वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में 1 जून 2025 को साईं हाल रानीताल में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय मानवीय मूल्यों के बिना मानव जीवन मूल्यहीन है था

Jun 2, 2025 - 19:14
Jun 2, 2025 - 19:43
 0  36
भाषण प्रतियोगिता में डीएवी नाहन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ,  हितैषी संस्था में करवाई स्पर्धा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-06-2025
हितैषी (सोशल सर्विस सोसायटी) नाहन ने अपने 35वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में 1 जून 2025 को साईं हाल रानीताल में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय मानवीय मूल्यों के बिना मानव जीवन मूल्यहीन है था। 
इस प्रतियोगिता में नाहन शहर के करियर अकैडमी स्कूल , एसवीएन स्कूल , एवीएन स्कूल , अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल , राजकीय महाविद्यालय नाहन , राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन , आईटीआई नाहन , पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन आदि के कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम दो वर्गों में घोषित किए गए। कॉलेज वर्ग और विद्यालय वर्ग। डीएवी नाहन विद्यालय की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नियति पुंडीर ने अंग्रेजी माध्यम में अपनी अभिव्यक्ति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
रीज़ा हुसैन ने हिंदी माध्यम में अपनी अभिव्यक्ति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीएवी नाहन विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानाचार्य श्री जसविंदर वर्मा ने कहा, "हमें अपने छात्रों पर गर्व है जिन्होंने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन छात्रों को आगे भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow