शिमला रिज पर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के ख़िलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा की मांग 

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सोमवार को नीट भर्ती परीक्षा मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। 

Jul 21, 2026 - 19:43
Jul 21, 2026 - 19:56
 0  12
शिमला रिज पर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के ख़िलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा की मांग 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-07-2026

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सोमवार को नीट भर्ती परीक्षा मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। 
हिमाचल प्रदेश गदर फ्रंट के अध्यक्ष रवि कुमार दलित ने कहा कि नीट भर्ती परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। 
रवि कुमार दलित ने कहा कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठाईं और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow