यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-02-2026
शिमला नगर निगम द्वारा बीते दिन पेश किए गए बजट का वाकआउट करने पर कांग्रेस पार्षद महापौर सुरेंद्र चौहान के पक्ष में उतर आए है और भाजपा पार्षदों द्वारा बजट का वाकआउट करने को शहर की जनता के साथ धोखा करार दिया। शनिवार को नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा और बजट के वाकआउट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पार्षदों ने नगर निगम के बजट को ऐतिहासिक करार दिया।
कांग्रेस पार्षद कुलदीप ठाकुर ने कहा नगर निगम के महापौर और उपमहापौर द्वारा बीते दिन जो बजट पेश किया गया है वह ऐतिहासिक है। अब तक के नगर निगम के बजट में सबसे ज्यादा बजट इस बार पेश किया गया है जिसमें शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है , लेकिन जिस तरह से बीते दिन बजट की शुरू होते ही भाजपा ने वॉकआउट किया जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बजट सुन लेना चाहिए था उसके बाद ही वर्कआउट करना चाहिए।
शहर की जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है और बजट साल में एक बार पेश किया जाता है ऐसे में बजट का वॉकआउट करना शहर के लोगों के साथ धोखा है। वही भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर को महिला विरोधी कहने पर कांग्रेस महिला पार्षदों ने पलटवार किया और भाजपा को पुरुष विरोधी करार दिया। कांग्रेस पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि बीते दिन भाजपा पार्षदों द्वारा महापौर पर महिलाओं के शोषण के आरोप लगाए जबकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
महापौर सभी महिलाओं को सम्मान देते है। भाजपा 20217 से 2022 तक नगर निगम में काबिज रही और उन्होंने ढाई साल बाद भी महिला को ही महापौर बनाया , जबकि पुरुष को महापौर बनाया जाना था , ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है। महापौर का कार्यकाल सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और विधानसभा में एक्ट भी पास किया गया है। भाजपा के पार्षद इसको लेकर हाईकोर्ट गए है और वहां मामला विचाराधीन है। ऐसे में भाजपा का वॉकआउट करना दुर्भाग्यपूर्ण है।