विद्यापीठ में दो मई को आयोजित होगा प्री-नीट टेस्ट , मेडिकल परीक्षा में बैठने जा रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल

प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान विद्यापीठ द्वारा आज 2 मई को प्री-नीट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह टेस्ट विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है जो आगामी 4 मई को होने वाली नीट परीक्षा में पहली बार भाग लेने जा रहे हैं। संस्थान के निदेशक इंजीनियर रविंद्र अवस्थी व डॉ. रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक नीट परीक्षा के माहौल से परिचित कराना है

May 1, 2025 - 18:35
May 1, 2025 - 19:22
 0  45
विद्यापीठ में दो मई को आयोजित होगा प्री-नीट टेस्ट , मेडिकल परीक्षा में बैठने जा रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-05-2025

प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान विद्यापीठ द्वारा आज 2 मई को प्री-नीट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह टेस्ट विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है जो आगामी 4 मई को होने वाली नीट परीक्षा में पहली बार भाग लेने जा रहे हैं। संस्थान के निदेशक इंजीनियर रविंद्र अवस्थी व डॉ. रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक नीट परीक्षा के माहौल से परिचित कराना है। 
इससे उन्हें यह समझने में सहायता मिलेगी कि परीक्षा में कैसे बैठा जाता है, प्रश्नों को किस तरह से अटेम्प्ट करना चाहिए और मार्किंग स्कीम का ध्यान कैसे रखना चाहिए। यह प्री-नीट टेस्ट नीट परीक्षा के वास्तविक पैटर्न पर आधारित होगा और उसी तरह की निगेटिव मार्किंग प्रणाली अपनाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव को समझने और उसे मैनेज करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
परीक्षा विद्यापीठ की शिमला और सुंदरनगर दोनों शाखाओं में आयोजित की जा रही है। शिमला ब्रांच में यह टेस्ट दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा। संस्थान ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को मोटिवेट करने और उनके अंदर से परीक्षा का डर खत्म करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि वे 4 मई को होने वाली नीट परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग ले सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow