नाहन में विकास कार्यों को दी जा रही गति , विधायक अजय सोलंकी ने  सेन की सैर के तालों में सुनी जनता की समस्याएं 

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज विधायक जय सोलंकी ने ग्राम पंचायत सेन की सैर के ग्राम तालों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने सबसे पहले नाहन से शिवपुरी–तालों सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की अत्यंत जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इसे शीघ्रातिशीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Sep 28, 2025 - 19:44
Sep 28, 2025 - 20:09
 0  36
नाहन में विकास कार्यों को दी जा रही गति , विधायक अजय सोलंकी ने  सेन की सैर के तालों में सुनी जनता की समस्याएं 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   28-09-2025
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज विधायक जय सोलंकी ने ग्राम पंचायत सेन की सैर के ग्राम तालों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने सबसे पहले नाहन से शिवपुरी–तालों सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की अत्यंत जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इसे शीघ्रातिशीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 
विधायक के निर्देश पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनें मौके पर भेजकर कार्य आरंभ कर दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के दैनिक जीवन और क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क दुरुस्त होने से लोगों की आवाजाही सुगम होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी अन्य आधारभूत समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल निवारण करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने महिला मंडल भवन एवं सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया और वहां पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रेखा भाटिया , उपप्रधान  सतिन्द्र ठाकुर,   संतोष कपूर , महिला मंडल प्रधान पार्वती देवी , उप प्रधान कौशल्या देवी,  प्रमोद कुमार, जसवंत सिंह , यशवंत सिंह,  कन्हैया लाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow