बांस के डंडों पर सुक्खू सरकार , ग्रमीणीं ने कंधों पर उठा महिला को पहुंचाया अस्पताल , पांवटा में खुली विकास की पोल

विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के गांव कुलथीना से विकास के दावे खोखले साबित कर देने की तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला को बीमार होने के बाद सड़क सुविधा न होने के चलते कंधों पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है । हालात इस कदर है कि गांव में लंबे समय से सड़क सुविधा न होने के चलते ग्रामीण भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण मार्ग सही न होने के चलते पहाड़ से जान खतरे में डाल पैदल सफर तय करने को मजबूर है

Sep 28, 2025 - 19:46
Sep 28, 2025 - 20:11
 0  51
बांस के डंडों पर सुक्खू सरकार , ग्रमीणीं ने कंधों पर उठा महिला को पहुंचाया अस्पताल , पांवटा में खुली विकास की पोल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  28-09-2025
विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के गांव कुलथीना से विकास के दावे खोखले साबित कर देने की तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला को बीमार होने के बाद सड़क सुविधा न होने के चलते कंधों पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है । हालात इस कदर है कि गांव में लंबे समय से सड़क सुविधा न होने के चलते ग्रामीण भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण मार्ग सही न होने के चलते पहाड़ से जान खतरे में डाल पैदल सफर तय करने को मजबूर है और यदि कोई गांव में बीमार पड़ जाए तो उसे कंधों पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जो प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की पोल खोलते नजर आ रही है। 
आज इस लापरवाही की हद तब पार हो गई, जब एक पीड़ित महिला को अस्पताल पहुँचाने के लिए ग्रामीणों ने उसे कंधे पर उठाकर पगडंडी से सड़क तक पहुँचाया। गांव कुलथिना के स्थानीय निवासियों ने बताया कि मार्ग बीते 6 माह से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है। मार्ग पर छोटी गाड़ियों समेत एंबुलेंस तक नहीं जा सकती। लोग पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। आज सुबह एक महिला की जब तबीयत बिगड़ी तो गांव वालों ने एकत्रित होकर तुरंत महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी गांव बदहाली के आंसू बहा रहा है और प्रशासन समेत सत्ताधारी नेता इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। 
उधर एसडीएम पांवटा साहिब  गुरजीत सिंह चीमा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गांव की एक वीडियो महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले जाते समय देखी गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित मार्ग पंचायत के अधीन है मार्ग बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मार्ग की बहाली और मार्ग को पक्का करने को लेकर भी डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से बात की गई है और मार्ग को लोकमान्य विभाग के अधीन किया जाएगा ताकि मार्क और बेहतर बनाया जा सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />