विमल नेगी के परिजनों से भाजपा को नही संवेदना , राजनीतिक लाभ लेने के लिए सीएम की छवि खराब करने की कोशिश कर रही भाजपा : नरेश चौहान

विमल नेगी मामले की जांच सीबीआई को देने के बाद एसपी द्वारा डीजीपी पर लगाए गए आरोपो पर विपक्षी  दल भाजपा लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है और नेता प्रतिपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलट वार किया है और भाजपा पर विमल नेगी मामले पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं

May 26, 2025 - 20:01
May 26, 2025 - 20:17
 0  41
विमल नेगी के परिजनों से भाजपा को नही संवेदना , राजनीतिक लाभ लेने के लिए सीएम की छवि खराब करने की कोशिश कर रही भाजपा : नरेश चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-05-2025
विमल नेगी मामले की जांच सीबीआई को देने के बाद एसपी द्वारा डीजीपी पर लगाए गए आरोपो पर विपक्षी  दल भाजपा लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है और नेता प्रतिपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलट वार किया है और भाजपा पर विमल नेगी मामले पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। नरेश चौहान ने कहा कि विमल नेगी की मौत जिस परिस्थितियों में हुई वे दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। लेकिन भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया है और पहले दिन से ही भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा का विमल नेगी के परिवार के साथ कोई संवेदना नहीं है भाजपा के सरकार को गिराने के लिए इसे मुद्दा बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले की निष्पक्षता से जांच की गई और पहले दिन से ही जो भी विमल नेगी के परिजनों ने मांग उठाई उसके तहत ही सरकार ने काम किया। उनके परिजनों ने अधिकारियों को सस्पेंड करने और इसमें एफआईआर  दर्ज करने की मांग की सरकार ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया और जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया। यही नहीं एसीएस को विभागीय जांच सौंपी। गुजरात माता के पीछे क्या कारण है यह उनके परिवार वाले भी जानना चाहते हैं और प्रदेश की जनता भी जानना चाहती है और सरकार की मंशा साफ है कि विमल नेगी मामले की निष्पक्ष जांच हो लेकिन हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपा है और सरकार उसका स्वागत करती है। 
लेकिन भाजपा इस पर राजनीति करने का काम कर रही है और मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति करने के बजाय प्रदर्शित में उन्हें काम करना चाहिए और हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उन्हें सरकार को सुझाव देना चाहिए और जनहित में उन्हें काम करना चाहिए। उन्होंने एसपी द्वारा डीजीपी और मुख्य सचिव पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि मुख्यमंत्री तीन दिन के बाद आज शिमला वापस लौटे हैं और इस पूरे मामले पर अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। वही नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीन दिनों तक दिल्ली में रहे और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के साथ भी मुलाकात की और प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से उन्होंने उठाया है खासकर जीएसटी शेयर का मामला वित्त मंत्री के साथ उठाया गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow