चंडीगढ़ में 180 रूपये के लिए हिमाचली युवक का कत्ल , आरोपियों ने चाकू से छाती पर किए कई वार, दो नाबालिग गिरफ्तार
चंडीगढ़ में हिमाचल प्रेदश के युवक की हत्या हुई है। सेक्टर 43 में शिमला के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने लूट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया था
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 17-04-2025
चंडीगढ़ में हिमाचल प्रेदश के युवक की हत्या हुई है। सेक्टर 43 में शिमला के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने लूट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बुधवार रात को शिमला के गांव कोग , पीओ महौग, तहसील ठियोग निवासी 35 साल के काकू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
What's Your Reaction?



