अंबेडकर जयंती पर ढोंग रचने की तैयारी कर रही बाबा साहेब का अपमान करने वाली कांग्रेस : अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दिल्ली में विश्वप्रसिद्ध हिन्दू कॉलेज में सर्वोदय युवा संसद में देश भर से आए छात्रों को विकसित भारत थीम पर आयोजित कार्यक्रम के अअन्तर्गत संबोधित किया कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी/विजेता छात्रों को सम्मानित किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को एक मंच पर संगठित कर उनकी सामूहिक क्षमता का उपयोग कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के एक महत्वपूर्ण मिशन पर काम कर रहे हैं

Apr 12, 2025 - 20:14
Apr 12, 2025 - 20:28
 0  35
अंबेडकर जयंती पर ढोंग रचने की तैयारी कर रही बाबा साहेब का अपमान करने वाली कांग्रेस : अनुराग सिंह ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नई दिल्ली  12-04-2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दिल्ली में विश्वप्रसिद्ध हिन्दू कॉलेज में सर्वोदय युवा संसद में देश भर से आए छात्रों को विकसित भारत थीम पर आयोजित कार्यक्रम के अअन्तर्गत संबोधित किया कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी/विजेता छात्रों को सम्मानित किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को एक मंच पर संगठित कर उनकी सामूहिक क्षमता का उपयोग कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के एक महत्वपूर्ण मिशन पर काम कर रहे हैं। मोदी का इरादा है देशभर से एक लाख गैर-राजनीतिक युवा व्यक्तियों को राजनीतिक प्रणाली में शामिल करना, जिससे वे भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें। 
मुझे लगता है हिन्दू कॉलेज वह संस्थान है जहाँ के युवा देश के राजनीतिक प्रणाली में शामिल होने की क्षमता और दृष्टि रखते हैं क्योंकि छात्रों ने पहले भी इस देश की राजनीति में अपनी छाप छोड़ी है। हम एक युवा राष्ट्र हैं, जहां 65% जनसंख्या 35 वर्ष से कम उम्र की है और भी खास बात यह है कि इनमें 40 करोड़ युवा 15 से 19 साल की उम्र के हैं।
विकसित भारत सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि हम सभी का संकल्प है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी का बार-बार अपमान किस तरह नेहरू-गांधी परिवार ने किया , इतिहास इसका साक्षी है। नेहरू जी तो अंबेडकर जी को चुनाव हराने के लिए स्वयं ही बीड़ा उठा रखा था और अभी दो दिन बाद बाबा साहेब की जयंती मनाने के लिए उनकी चौथी पीढ़ी और पूरी कांग्रेस पार्टी तैयारियों में लगी है। 
कांग्रेस ने बार-बार संविधान की आत्मा को कुचला है और आपातकाल लगा कर इंदिरा गांधी जी ने बाबा साहेब के संविधान और उनके मूल्यों को तार-तार करने का काम किया था। कांग्रेस ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को नजरअंदाज ही किया है। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, राजीव जी को कांग्रेस सरकार में भारत रत्न मिला लेकिन बीआर अंबेडकर जी को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया। जब केंद्र में वीपी सिंह जी की सरकार थी तो अटल जी के अनुरोध पर उस सरकार ने बाबा-साहेब को भारत रत्न देकर उनका सच्चा सम्मान किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा पिछड़े, महिलाओं, वंचितों, कमजोरों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। 
आज जो इस वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ खड़े हैं दरअसल ये चाहते ही नहीं कि देश में गरीब, वंचितों और मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार हो। वक्फ बोर्ड की धांधलियों को तो सच्चर कमेटी ने भी उजागर किया था। 2005 में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में बताया था कि वक्फ बोर्ड की आय सिर्फ 163 करोड़ रुपए है क्योंकि यहां धांधलियों का गोरखधंधा चल रहा है। सच्चर कमेटी ने रिपोर्ट में कहा था कि अगर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को ढंग से मैनेज किया जाए तो सालाना आय करीब 12 हजार करोड़ रुपए होगी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन बिल समाज के शोषित और वंचित लोगों के लिए एक वरदान है। पिछले कई दशकों से कुछ राजनीतिक दलों ने अपने वोट बैंक के लिए इस कानून का इस्तेमाल किया। धीरे-धीरे यह कानून भू-माफियाओं का हथियार बन गया, जिसने गरीबों की जमीन हड़प लीं। 
इसका शिकार सिर्फ किसी एक धर्म या समुदाय के लोग नहीं हुए, बल्कि हर धर्म और समुदाय के गरीब इससे पीड़ित हैं। वक्फ महिला और ग़रीब मुसलमान विरोधी है। समाज में यह गलतफहमी फैलाई जा रही है कि इस संशोधन के पास होने पर मुस्लिम समाज की सारी संपत्ति छीन ली जाएगी। जबकि वक्फ आम आदमी के लिए अभिशाप है और भारत को वक्फ के ख़ौफ़ से आजादी दिलाने का यह सही समय है। यह बिल यह साफ संदेश देता है कि इस देश में बाबा साहब का संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं। यह बिल तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करने वाला है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow