फीस वृद्धि के विरोध में व छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर ABVP की 24 घंटे तक की भूख हड़ताल शुरू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़ी प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर बुधवार को भूख हड़ताल शुरू की।इसके माध्यम से अभाविप कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार तथा विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Aug 12, 2026 - 17:18
 0  8
फीस वृद्धि के विरोध में व छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर ABVP की  24 घंटे तक की भूख हड़ताल शुरू

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 12 अगस्त 2026 : 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़ी प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर बुधवार को भूख हड़ताल शुरू की।इसके माध्यम से अभाविप कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार तथा विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।


अभाविप ने प्रदेश में विद्यार्थियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में की गई 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि विद्यार्थी वर्ग के हित में नहीं है। फीस वृद्धि के कारण विशेष रूप से सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और शिक्षा को लगातार महंगा करना विद्यार्थियों के हितों के साथ अन्याय है।

इस अवसर पर अभाविप नाहन इकाई मंत्री श्री साहिल ठाकुर ने कहा कि “हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि करना विद्यार्थी हितों के साथ न्याय नहीं है। प्रदेश के हजारों विद्यार्थी सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। पहले से ही शिक्षा, आवास और अन्य आवश्यक खर्चों का बोझ विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर है, ऐसे में फीस वृद्धि कर उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालना उचित नहीं है। अभाविप इस निर्णय का स्पष्ट रूप से विरोध करती है और मांग करती है कि फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।”

उन्होंने कहा कि “विद्यार्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और नेतृत्व विकसित करने का अवसर देते हैं। लंबे समय से छात्र संघ चुनावों का न होना विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी को प्रभावित कर रहा है। सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की आवाज सुनते हुए छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने चाहिए। यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो अभाविप आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।”

एबीवीपी ने मांग उठाई कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा की गई 25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow