राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में ABVP की नवीन कार्यकारिणी का गठन

राजकीय कन्या महाविद्यालय (RKMV), शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सत्र 2026-27 की नवीन इकाई का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान मिशल डोगरा को इकाई अध्यक्ष तथा सृष्टि को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर प्रदीप ठाकुर, जिला संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं सानिया शर्मा, जिला छात्रा प्रमुख, चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं। चुनाव अधिकारी द्वारा विधिवत रूप से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

Aug 25, 2026 - 19:03
 0  3
राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में ABVP की नवीन कार्यकारिणी का गठन

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 25 अगस्त : 


राजकीय कन्या महाविद्यालय (RKMV), शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सत्र 2026-27 की नवीन इकाई का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान मिशल डोगरा को इकाई अध्यक्ष तथा सृष्टि को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
नवीन कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर प्रदीप ठाकुर, जिला संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं सानिया शर्मा, जिला छात्रा प्रमुख, चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं। चुनाव अधिकारी द्वारा विधिवत रूप से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।


इस अवसर पर प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो अपने स्थापना काल से ही छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में फीस वृद्धि के विरोध में लगातार आंदोलनरत है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा की गई भारी फीस वृद्धि के विरोध में भी विद्यार्थी परिषद ने छात्रहित में आंदोलन किया। विद्यार्थी परिषद के लगातार संघर्ष के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय प्रशासन को फीस वृद्धि में कमी करने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी परिषद के संघर्ष और छात्र शक्ति की एकजुटता की जीत है।

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, मूलभूत सुविधाएं और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को लेकर विद्यार्थी परिषद लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि RKMV की नवीन कार्यकारिणी छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए महाविद्यालय में रचनात्मक एवं छात्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।


सानिया शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष मिशल डोगरा, मंत्री सृष्टि एवं पूरी नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष मिशल डोगरा एवं मंत्री सृष्टि ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय की छात्राओं की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा छात्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए अधिक से अधिक छात्राओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow