प्रदेश सरकार के खिलाफ SFI का नाहन में धरना प्रदर्शन, महिमा लाइब्रेरी के समीप फूंका वीसी का पुतला
नाहन में फीस वृद्धि और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर एसएफआई ने महिमा लाइब्रेरी के समीप जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और वीसी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने फीस वृद्धि वापस नहीं लिए जाने पर विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 25 अगस्त :
नाहन में फीस वृद्धि और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर एसएफआई ने महिमा लाइब्रेरी के समीप जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और वीसी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने फीस वृद्धि वापस नहीं लिए जाने पर विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
एसएफआई के राज्य सह सचिव कमल शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि को छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया और कहा की फीस वृद्धि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया
उन्होंने विश्वविद्यालय में कोविड के दौरान हुई 186 प्रोफेसरों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस भर्ती के दौरान नियमों को ताक पर रखकर इन प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है जो न केवल छात्रों के साथ बल्कि है सरकार के साथ भी धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि इसी विषय को लेकर आज एसएफआई के राज्य आह्वान पर हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहे हैं।
एसएफआई ने ये स्पष्ट किया कि यदि फीस वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन ने आने वाले समय में विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।
What's Your Reaction?