BJP ने नाहन MC नाहन के लिए जारी किया संकल्प पत्र, राजीव बिंदल बोले शहर में आएगा विकास का नया दौर
भारतीय जनता पार्टी ने नगर परिषद नाहन चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नाहन शहर में BJP समर्थित नगर परिषद बनने और राज्य में सता परिवर्तन होने के बाद विकास का नया दौर शुरू किया जाएगा और शहर की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान भाजपा की प्राथमिकता रहेगी।
नाहन 15 मई, 2026 :

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र केवल वादों का दस्तावेज नहीं बल्कि नाहन के सुनियोजित विकास का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में पार्किंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा तथा सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया जाएगा । बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए नाहन फाउंड्री क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा शहर में धुँआ रहित वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना चलाई जाएगी जिससे प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
डॉ बिंदल ने कहा कि नाहन के ऐतिहासिक तालाब शहर की पहचान हैं, लेकिन वर्तमान में कई तालाब बदहाल स्थिति में हैं आने वाले समय मे इन ऐतिहासिक तालाबों का सौन्दर्यकरण किया जाएगा और उन्हें पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और यातायात व्यवस्था को भी आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में नाहन को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।
राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दौरान विपक्ष दल BJP की तरफ से कई सवाल सरकार से पूछे जा रहे हैं मगर एक भी सवाल का जवाब सरकार नहीं दे पा रही है वहीं उन्हेंउन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 2022 में चुनावी समय में जो भी गारंटीया प्रदेश की जनता को दी थी एक भी गारंटी मौजूदा कांग्रेस सरकार पूरी नहीं कर पाई है और इसका जबाब प्रदेश की जनता इन चुनाव में देंगी।
What's Your Reaction?