NEET-2026 में करियर अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 8 विद्यार्थियों ने MBBS में चयन की मजबूत दावेदारी की
करियर अकादमी ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है। NEET-2026 के घोषित परिणामों में संस्थान के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 17 जुलाई, 2026 :
करियर अकादमी ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है। NEET-2026 के घोषित परिणामों में संस्थान के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
संस्थान की छात्रा अर्पिता बिस्वास ने 532 अंक प्राप्त कर करियर अकादमी में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा अवनी ठाकुर (528 अंक), महक शर्मा (522 अंक), यश शर्मा (512 अंक), सानवी सैनी (508 अंक), विवान शर्मा (507 अंक), राधिका तोमर (506 अंक) तथा पार्थ सारथी (447 अंक) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस में प्रवेश की संभावनाएं मजबूत की हैं।
वहीं दिव्या ज्योति, रिद्धिमा, शिवांशी, वेदिका और विजेंद्र नेगी ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मेडिकल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय करियर अकादमी के अनुभवी शिक्षकों, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित ऑफलाइन कक्षाओं, विषयवार तैयारी और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज को दिया। उनका कहना है कि संस्थान द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी तथा प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे तथा करियर अकादमी का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
What's Your Reaction?


