सिरमौर जिला के पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों के लिए ‘SNA SPARSH’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

पीएम श्री योजना के अंतर्गत सिरमौर जिला के विद्यालयों के संबंधित शिक्षकों एवं वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से DIET नाहन, जिला सिरमौर में ‘SNA SPARSH’ पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 16 नामांकित प्रतिभागियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल रहे।

Oct 16, 2026 - 17:24
 0  9
सिरमौर जिला के पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों के लिए ‘SNA SPARSH’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

यंगवार्ता न्यूज  - नाहन 16 अक्टूबर : 


पीएम श्री योजना के अंतर्गत सिरमौर जिला के विद्यालयों के संबंधित शिक्षकों एवं वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से DIET नाहन, जिला सिरमौर में ‘SNA SPARSH’ पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 16 नामांकित प्रतिभागियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल रहे।

‘SNA SPARSH’ केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय लेन-देन एवं भुगतान प्रक्रिया से संबंधित एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करना तथा शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों को वित्तीय प्रक्रियाओं, नियमों और पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय मामलों के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त नियंत्रक (वित्त) श्री ज्ञान चंद रैता ने विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न वित्तीय विषयों, आवश्यक प्रक्रियाओं तथा वित्तीय प्रबंधन की महत्वपूर्ण शब्दावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को वित्तीय नियमों की समझ विकसित करने और विद्यालयों में वित्तीय कार्यों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, श्री सुनील ने ‘SNA SPARSH’ पोर्टल का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए इसकी कार्यप्रणाली और उपयोग के विभिन्न पहलुओं को समझाया।

इस अवसर पर DIET के उपनिदेशक एवं प्रधानाचार्य श्री राजीव ठाकुर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया तथा विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षणों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों को वित्तीय प्रक्रियाओं की उचित जानकारी होना आवश्यक है, ताकि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा सके।

वित्त एवं लेखा अनुभाग अधिकारी श्री अरुण शर्मा ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसी उद्देश्य से सभी विद्यालयों के लेखाकारों को भी प्रशिक्षण में शामिल करने का निर्णय लिया गया, ताकि वित्तीय कार्यों से जुड़े सभी संबंधित कर्मियों को एक समान एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके।

कटिना स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट एडवाइजर श्री जितेंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन की दक्षता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कंपनी के हेड ऑपरेशंस श्री आदित्य आनंद ने बताया कि ‘SNA SPARSH’ से संबंधित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की क्षमता का विकास किया जा सके और वित्तीय प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके।

जिला नोडल अधिकारी सुश्री मोनिका वालिया ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया और प्रशिक्षण के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें विद्यालय स्तर पर वित्तीय प्रबंधन एवं ‘SNA SPARSH’ पोर्टल के उपयोग को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />