अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक बर्फबारी ने सैर सपाटे को निकले पर्यटकों की बढ़ाई दिक्कतें
हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के साऊथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़क पर बर्फ की परत जमने से सुबह लाहौल की ओर गए वाहन फंस गए। देर शाम बर्फबारी तेज हुई तो वाहन स्किड होने लगे। मनाली पुलिस ने रेसक्यू अभियान चलाकर वाहनों को निकालना शुरू
यंगवार्ता न्यूज़ - मनाली 04-04-2026
हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के साऊथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़क पर बर्फ की परत जमने से सुबह लाहौल की ओर गए वाहन फंस गए। देर शाम बर्फबारी तेज हुई तो वाहन स्किड होने लगे। मनाली पुलिस ने रेसक्यू अभियान चलाकर वाहनों को निकालना शुरू कर दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा खुद मौके पर पहुंच गए है।
पुलिस ने हालांकि अटल टनल साधारण वाहनों के लिए बंद कर दी थी लेकिन सुबह सिस्सू और कोकसर की ओर गए पर्यटक शाम को लौटने लगे तो बर्फबारी तेज हो गई। वाहन स्किड होने से अटल टनल के भीतर भी वाहनों की लाइन लग गई हैं। टनल से हॉकी पुल तक जाम के हालत बने हैं।
अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक बर्फबारी ने सैर सपाटे को निकले पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ा दीं। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेज रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा खुद टीम सहित मौके पर डटे रहे। भारी बर्फ के बीच पर्यटकों को निकाला जा रहा है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी की ओर पर्यटक वाहन आने लगे तो स्किड हो गए। जिससे यहां जाम की समस्या हो गई। हालांकि, पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
What's Your Reaction?




