अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पार्क दो वाहनों से जा टकराई बस, सभी सवारियां सुरक्षित 

रामपुर में वीरवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रामपुर से शिमला जा रही बस के चालक को डकोल्ड में अचानक चक्कर आ गया। बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पार्क दो वाहनों से जा टकराई

Jan 23, 2025 - 19:51
 0  41
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पार्क दो वाहनों से जा टकराई बस, सभी सवारियां सुरक्षित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     23-01-2025

रामपुर में वीरवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रामपुर से शिमला जा रही बस के चालक को डकोल्ड में अचानक चक्कर आ गया। बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पार्क दो वाहनों से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहनों से टकराने के बाद बस रुक गई। 

जिससे बस में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं आई। इस दुर्घटना में सड़क किनारे पार्क एचपी 26 ए 1168 और एचपी -06A-3156 वाहन क्षतिग्रस्त हुए है, जबकि निजी बस मिनी कोच रामपुर से शिमला रूट पर जा रही थी। बस में करीब 12 सवारियां थी। बताया जा रहा है कि चालक अब ठीक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow