आयुर्वेदिक अस्पताल में 1.33 करोड़ के अनुमानित आय-व्यय को दी मंजूरी

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में गत वित्त वर्ष की आय-व्यय और इस वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुमानित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा की

Jun 5, 2025 - 15:52
 0  35
आयुर्वेदिक अस्पताल में 1.33 करोड़ के अनुमानित आय-व्यय को दी मंजूरी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

अस्पताल परिसर में जूस कॉर्नर के निर्माण और एसी लगाने को भी दी स्वीकृति

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     05-06-2025

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में गत वित्त वर्ष की आय-व्यय और इस वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुमानित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा की गई। इस वित्त वर्ष में संभावित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा के बाद समिति ने लगभग 1.33 करोड़ रुपये के अनुमानित आय-व्यय को मंजूरी प्रदान कर दी।
  
उपायुक्त ने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान समिति को अस्पताल में विभिन्न सेवाओं से संबंधित शुल्कों, दुकान के किराये, पार्किंग फीस और अन्य माध्यमों से लगभग लगभग 22.73 लाख रुपये की आय का अनुमान है। गत वित्त वर्ष की शेष राशि को मिलाकर समिति की अनुमानित आय लगभग 99.86 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
 
बैठक में समिति ने इस वित्त वर्ष में अस्पताल में आवश्यक ढांचागत विकास, भवन और उपकरणों के मरम्मत कार्यों, दवाइयों एवं प्रयोगशाला की सामग्री तथा स्टेशनरी की खरीद, सफाई व्यवस्था, मेडिकल जांच शिविरों और अन्य सेवाओं के लिए लगभग 33.43 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी प्रदान की।
 
समिति ने अस्पताल परिसर मंे लगभग 3.98 लाख रुपये की लागत से जूस कॉर्नर के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ करने का निर्णय लिया। अस्पताल परिसर में पार्किंग फीस के युक्तिकरण तथा इसकी ऑनलाइन वसूली के लिए क्यूआर कोड की सुविधा आरंभ करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने माईनर ऑपरेशन थिएटर और शेष बचे प्राइवेट वार्डाें में एसी लगाने का निर्णय भी लिया। 

बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा, अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दलीप सिंह ठाकुर और वरिष्ठ आयुर्वेदिक अधिकारी ने विभिन्न मदों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow