उपायुक्त ने माध्यमिक पाठशाला कुफर का किया औचक निरीक्षण , शिक्षकों में हड़कंप 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज पझौता के राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुफर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों व शिक्षण संस्थान में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया तथा विद्यार्थियों से पठन-पाठन संबंधी तौर तरीकों का भी जायजा लिया।

Dec 6, 2024 - 17:46
 0  61
उपायुक्त ने माध्यमिक पाठशाला कुफर का किया औचक निरीक्षण , शिक्षकों में हड़कंप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-12-2024
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज पझौता के राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुफर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों व शिक्षण संस्थान में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया तथा विद्यार्थियों से पठन-पाठन संबंधी तौर तरीकों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ मार्गदर्शक व परामर्शदाता के रूप में भी अपने कर्तव्य व उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है। 
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलकूद व बौद्धिक विकास संबंधी अतिरिक्त गतिविधियों के साथ जोड़ा जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पढाई के अतिरिक्त विद्यार्थियों को बुनियादी ज्ञान व देश-प्रदेश तथा जिला संबंधी सामान्य ज्ञान की जानकारी अवश्य होनी चाहिए ताकि प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने आप को सक्षम बनाकर आगे बढ़ सके। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चलाये जा रहे मिड डे मील के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची तथा स्कूल प्रबंधन को बच्चों को उपलब्ध कराये जाने वाला मिड डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिये। 
उपायुक्त ने विकासखंड नाहन के महीपुर में आपदा के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकान प्रभावित परिवारों से मिलकर मकान के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आपदा के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की राशि प्राप्त करने वाले परिवारों से विशेष राहत पैकेज में उन्हें मिली राशि व उससे किए गए मकान निर्माण कार्य की जानकारी ली।            

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow