ऊना जिला की 68 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, उपायुक्त ने किया सम्मानित

ऊना जिले की 68 ग्राम- पंचायतों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन (एनटीईपी) कार्यक्रम 2023 के तहत टीबी मुक्त घोषित किया गया -है। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला परिषद ऊना के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायतों को सम्मानित किया

Oct 24, 2024 - 20:38
 0  38
ऊना जिला की 68 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, उपायुक्त ने किया सम्मानित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     24-10-2024

ऊना जिले की 68 ग्राम- पंचायतों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन (एनटीईपी) कार्यक्रम 2023 के तहत टीबी मुक्त घोषित किया गया -है। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला परिषद ऊना के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायतों को सम्मानित किया। 

उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायतें टीबी मुक्त के मानकों पर खरा उतरी हैं और संभावित क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार दिलाने में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर प्रभावी कार्य किया है। 

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में अपना सक्रिय सहयोग जारी रखें ताकि जिला ऊना को शीघ्र ही टीबी मुक्त घोषित किया जा सके। उपायुक्त ने सभी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। 

इस दौरान सीएमओ डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन(एनटीइपी) कार्यक्रम 2023 में पंचायतो ने क्षय रोग मुक्त पंचायत के तहत कांस्य पदक प्राप्त किया है। यदि इन पंचायतों में से कोई पंचायत 2024 में दोवारा क्षय रोग मुक्त में चुनी जाती है तो उसे सिल्वर प्रतिमा से और यदि 2025 में भी क्षयरोग मुक्त पंचायत रहती है तो उसे स्वर्ण प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के अन्तर्गत सभी उपस्थित प्रधानों को इस अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनहोंने उपस्थित सभी प्रधानों से अपील की कि सभी अपनी-अपनी पंचायत में तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों बारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow