एक्शन में अमित शाह : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं,मणिपुर के खोले जाएं सभी रास्ते

मणिपुर में शांति स्थापित करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त एक्शन प्लान बनाया है। शनिवार को नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने आठ मार्च से मणिपुर के सभी हाई-वे में आवागमन बहाल करने के निर्देश

Mar 2, 2025 - 16:17
 0  61
एक्शन में अमित शाह : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं,मणिपुर के खोले जाएं सभी रास्ते
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी -नई दिल्ली    02-03-2025

मणिपुर में शांति स्थापित करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त एक्शन प्लान बनाया है। शनिवार को नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने आठ मार्च से मणिपुर के सभी हाई-वे में आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि इस दौरान हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। 

अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि मणिपुर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवाजाही के लिए चिन्हित प्रवेश मार्गों के दोनों तरफ बाड़ लगाने का काम जल्द पूरा करें। साथ ही मणिपुर को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएं।नशे कारोबारियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। 

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद यह पहली समीक्षा बैठक है। 2023 से यहां जातीय हिंसा जारी है। इसमें अब तक 250 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। शाह ने मणिपुर की वर्तमान स्थितियों की जानकारी लेकर सूबे में सामान्य स्थिति बहाल करने और लूटे गए हथियारों को आत्मसमर्पण करने पर अफसरों का ध्यान केंद्रित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow