एनसीसी कैडेट्स ने रंगों के माध्यम से नदी, जल स्रोत, पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनसीसी यूनिट द्वारा 27 सितंबर 2026 को मनाए गए विश्व नदी दिवस (World Rivers Day) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने परिसर में फ्लैग एरिया तैयार कर नदी एवं जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न चित्रों, संदेशों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। एनसीसी कैडेट्स ने रंगों के माध्यम से नदी, जल स्रोत, पेड़-पौधों तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक चित्र तैयार किए
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनसीसी यूनिट द्वारा 27 सितंबर 2026 को मनाए गए विश्व नदी दिवस (World Rivers Day) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने परिसर में फ्लैग एरिया तैयार कर नदी एवं जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न चित्रों, संदेशों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। एनसीसी कैडेट्स ने रंगों के माध्यम से नदी, जल स्रोत, पेड़-पौधों तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक चित्र तैयार किए। इन चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को नदियों के महत्व, जल स्त्रोतों की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया गया। कैडेट्स ने विद्यार्थियों को नदियों में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक न डालने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
