कर्मचारी वर्ग सहित बेरोजगार युवा सडक़ों पर उतरने को मजबूर : त्रिलोक कपूर

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कुप्रबंधन की मार से प्रदेश का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। कर्मचारी वर्ग सहित बेरोजगार युवा सडक़ों पर उतरने को मजबूर

Dec 9, 2024 - 19:10
 0  42
कर्मचारी वर्ग सहित बेरोजगार युवा सडक़ों पर उतरने को मजबूर : त्रिलोक कपूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     09-12-2024

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कुप्रबंधन की मार से प्रदेश का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। कर्मचारी वर्ग सहित बेरोजगार युवा सडक़ों पर उतरने को मजबूर है। यह आरोप प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने रविवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों का जाल बिछाकर जनता को फंसाने में कामयाब रही, लेकिन दो वर्ष के कार्यकाल में ही जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों, महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों सहित राज्य भर को ठगने में कामयाब होने का जश्र मनाने जा रही है। महामंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को लेकर 18 दिसबंर को जोरावर सिंह मैदान में जन आक्रोश रैली करने जा रही है। 

त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार बिलासपुर में दो साल के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है, लेकिन जिला कांगड़ा के लिए केंद्र की ओर से स्वीकृत केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के 30 करोड़ रुपए जमा करवाने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीसीबी में वन टाइम सेटलमेंट के तहत चहेतों को खुश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow