गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों और जनता की समस्याओं के लिए उठाई आवाज  : सीएम  

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी की निस्वार्थ सेवा और उनकी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की उन्होंने कहा, "गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों और जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाई

Dec 20, 2024 - 18:46
 0  31
गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों और जनता की समस्याओं के लिए उठाई आवाज  : सीएम  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-12-2024

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी की निस्वार्थ सेवा और उनकी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की उन्होंने कहा, "गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों और जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाई है। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश दिया है।"

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा, "हमने जनता के साथ व्यवस्था परिवर्तन का वादा किया था, और उसी वायदे को निभा रहे हैं पूर्व की सरकार ने 5 वर्षों में शराब से केवल 600 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था, जबकि हमने 2 वर्षों में चार गुना राजस्व एकत्रित किया है भाजपा पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जब हम तथ्य प्रस्तुत करने लगे, तो विपक्ष चर्चा से वॉकआउट कर गया। 

यह उनका अधिकार है, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा खुद पांच गुटों में बंटी हुई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की कुर्सी हटाने के लिए उनके ही गुट सक्रिय हैं। भाजपा का काम केवल सनसनी फैलाना है, न कि गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा के पास ठोस तथ्य नहीं हैं, वे केवल जनता में भ्रम फैला रहे हैं हमारी सरकार स्थिर है और जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 

हम व्यवस्था परिवर्तन के तहत जनता के लिए काम कर रहे हैं और हमारे पास सभी तथ्यों के साथ कागजात मौजूद हैं भाजपा का यह रवैया उनकी राजनीति को दर्शाता है मुख्यमंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब विकास के कार्यों से दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow